BJP अध्यक्ष J.P. Nadda प्राण प्रतिष्ठा के बाद दर्शन के लिए सपरिवार जाएंगे अयोध्या

Summary :

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 22 जनवरी को अयोध्या में होने जा रहे राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के निमंत्रण के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास का आभार व्यक्त किया है। 500 साल के संघर्ष के बाद राम मंदिर का भव्य निर्माण प्राण प्रतिष्ठा के पावन कार्यक्रम का निमंत्रण प्राप्त हुआ निर्माण होते देखने का सौभाग्य प्राप्त सपरिवार दर्शन के लिए अयोध्या उन्होंने कहा है कि वे 22 जनवरी को नई दिल्ली के झंडेवालान मंदिर के प्रांगण से प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम के साक्षी बनेंगे और कार्यक्रम के बाद जल्द ही सपरिवार…

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 22 जनवरी को अयोध्या में होने जा रहे राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के निमंत्रण के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास का आभार व्यक्त किया है।

  • 500 साल के संघर्ष के बाद राम मंदिर का भव्य निर्माण
  • प्राण प्रतिष्ठा के पावन कार्यक्रम का निमंत्रण प्राप्त हुआ
  • निर्माण होते देखने का सौभाग्य प्राप्त

सपरिवार दर्शन के लिए अयोध्या

उन्होंने कहा है कि वे 22 जनवरी को नई दिल्ली के झंडेवालान मंदिर के प्रांगण से प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम के साक्षी बनेंगे और कार्यक्रम के बाद जल्द ही सपरिवार दर्शन के लिए अयोध्या जाएंगे। नड्डा ने शनिवार को एक्स पर पोस्ट कर कहा,मुझे श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास की तरफ से श्री अयोध्या जी में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के पावन कार्यक्रम का निमंत्रण प्राप्त हुआ है। निमंत्रण के लिए मैं श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास का आभार व्यक्त करता हूं।

राम मंदिर का भव्य निर्माण होते देखने का सौभाग्य प्राप्त

नड्डा ने आगे बताया, 500 साल के संघर्ष के बाद हमें राम मंदिर का भव्य निर्माण होते देखने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। मैं प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम के बाद जल्द ही सपरिवार दर्शन के लिए अयोध्या जाऊंगा। 22 जनवरी को मैं झंडेवालान मंदिर, नई दिल्ली के प्रांगण से प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम का साक्षी बनूंगा।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Desk Team