बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कोरोना को दी मात, AIIMS के डॉक्टरों का जताया आभार

Summary :

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कोरोना वायरस को मात देकर पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। इसके साथ ही उनके परिवार के सदस्य भी इस वायरस से रिकवर हो गए हैं।

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कोरोना वायरस को मात देकर पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। इसके साथ ही उनके परिवार के सदस्य भी इस वायरस से रिकवर हो गए हैं। बीजेपी अध्यक्ष ने ट्वीट कर अपने और अपने परिजनों के स्वास्थ्य की जानकारी दी। 
उन्होंने शुक्रवार को अपने ट्वीट में कहा, मैं आप सभी लोगों की प्रार्थनाओं और नैतिक समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं। मेरे परिवार के सदस्य और मैं अब पूरी तरह से कोरोना वायरस से ठीक हो चुके हैं। हम पूरे दिल से एम्स के डायरेक्टर डॉ रणदीप गुलेरिया और उनकी टीम को उनके समर्पण और इस चुनौतीपूर्ण समय में काम करने के लिए धन्यवाद देता हूं।’


नड्डा दिसंबर महीने की 13 तारीख को ट्वीट कर कोरोना संक्रमित होने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि कोरोना के शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है, डॉक्टर्स की सलाह पर होम आइसोलेशन में सभी दिशा- निर्देशो का पालन कर रहा हूं। मेरा अनुरोध है, जो भी लोग गत कुछ दिनों में संपर्क में आयें हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जांच करवाएं।

Desk Team