BJP ने लोकसभा चुनाव के लिए जारी की आठवीं लिस्ट

Summary :

लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर बीजेपी ने शनिवार को 8वीं कैंडिडेट लिस्ट जारी कर दी. बीजेपी ने कैंडिडेट लिस्ट में तीन राज्यों के 11 उम्मीदवारों को जगह दी है। ओडिशा के कटक से भृतहरि महताब, पंजाब के फरीदकोट से हंसराज हंस, पटियाला से परिणीत कौर और लुधियाना से रवनीत सिंह बिट्टू के अलावा पश्चिम बंगाल के बीरभूमि से पूर्व आईपीएस देवाशीष धर को टिकट दिया है। हंसराज को पंजाब से टिकट बीजेपी ने ओडिशा, पंजाब और पश्चिम बंगाल से लोकसभा उम्मीदवारों की 8वीं सूची जारी की है। दिनेश सिंह ‘बब्बू’ गुरदासपुर से, तरनजीत सिंह संधू अमृतसर से, शुशील कुमार रिंकू…

लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर बीजेपी ने शनिवार को 8वीं कैंडिडेट लिस्ट जारी कर दी. बीजेपी ने कैंडिडेट लिस्ट में तीन राज्यों के 11 उम्मीदवारों को जगह दी है। ओडिशा के कटक से भृतहरि महताब, पंजाब के फरीदकोट से हंसराज हंस, पटियाला से परिणीत कौर और लुधियाना से रवनीत सिंह बिट्टू के अलावा पश्चिम बंगाल के बीरभूमि से पूर्व आईपीएस देवाशीष धर को टिकट दिया है।

हंसराज को पंजाब से टिकट

बीजेपी ने ओडिशा, पंजाब और पश्चिम बंगाल से लोकसभा उम्मीदवारों की 8वीं सूची जारी की है। दिनेश सिंह ‘बब्बू’ गुरदासपुर से, तरनजीत सिंह संधू अमृतसर से, शुशील कुमार रिंकू जालंधर से, हंस राज हंस फरीदकोट से, परनीत कौर पटियाला से चुनाव लड़ेंगे।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team