प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठतम नेता लाल कृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की बधाई दी। पीएम मोदी ने कहा वह पार्टी के करोड़ो कार्यकर्ताओं के साथ ही देशवासियों के प्रत्यक्ष प्रेरणाह्मोत हैं। पूर्व उपप्रधानमंत्री आडवाणी आज 93 वर्ष के हो गये।
मोदी ने अपने बधाई संदेश में कहा, ‘भाजपा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ देश के विकास में अहम भूमिका निभाने वाले श्रद्धेय लालकृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। वे पार्टी के करोड़ो कार्यकर्ताओं के साथ ही देशवासियों के प्रत्यक्ष प्रेरणाह्मोत हैं। मैं उनकी लंबी आयु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।’अमित शाह ने कहा कि परिश्रम और निस्वार्थ सेवाभाव से न सिर्फ देश के विकास में अहम योगदान दिया बल्कि भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा के विस्तार में भी मुख्य भूमिका निभाई।

पूर्व उपप्रधानमंत्री आडवाणी का जन्म आठ नवंबर 1923 को कराची में हुआ था और आज उनका 93 वां जन्मदिन है। शाह ने आडवाणी को जन्मदिन की बधाई देते हुए ट्वीट किया, ‘आदरणीय आडवाणी जी ने अपने परिश्रम और निस्वार्थ सेवाभाव से न सिर्फ देश के विकास में अहम योगदान दिया बल्कि भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा के विस्तार में भी मुख्य भूमिका निभाई। उनके जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएँ देता हूँ और ईश्वर से उनके अच्छे स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना करता हूँ।’


Download Android App
Download iOS App




