Scan QR to download app Download Android App Scan QR to download app Download iOS App

झारखंड सरकार की ‘विफलताओं’ को उजागर करने के लिए BJP ने लिया ये बड़ा फैसला

Summary :

बीजेपी की झारखंड इकाई के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन सरकार की ‘विफलताओं’ की एक सूची तैयार करने के लिए 5 सदस्यीय समिति का गठन किया। पार्टी के एक पदाधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। राज्य की झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM), कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) गठबंधन सरकार के शासन के 28 दिसंबर को 4 वर्ष पूरे हो रहे हैं। पार्टी की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के पूर्व अधिकारी अरुण ओरांव समिति के संयोजक होंगे, जबकि शिव पूजन पाठक, योगेन्द्र प्रताप सिंह, रविनाथ किशोर और सुनीता सिंह सदस्य होंगे। इसमें…

बीजेपी की झारखंड इकाई के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन सरकार की ‘विफलताओं’ की एक सूची तैयार करने के लिए 5 सदस्यीय समिति का गठन किया। पार्टी के एक पदाधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। राज्य की झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM), कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) गठबंधन सरकार के शासन के 28 दिसंबर को 4 वर्ष पूरे हो रहे हैं।

पार्टी की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के पूर्व अधिकारी अरुण ओरांव समिति के संयोजक होंगे, जबकि शिव पूजन पाठक, योगेन्द्र प्रताप सिंह, रविनाथ किशोर और सुनीता सिंह सदस्य होंगे। इसमें कहा गया, ‘‘हेमंत सोरेन सरकार के 28 दिसंबर को सत्ता में चार साल पूरे हो जाएंगे। बीजेपी प्रत्येक वर्ष की तरह इस साल भी राज्य सरकार की विफलताओं, झूठ और भ्रष्टाचार को उजागर करने के लिए एक सूची जनता के समक्ष पेश करेगी।’’

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

 

 

Desk Team

google-partner