लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ झड़प में शहीद हुए भारतीय सेना के 20 वीर जवानों के सर्वोच्च बलिदान को आज देश का हर नागरिक याद कर रहा है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने शहीदो को श्रद्धांजलि देते हुए अगले 2 दिनों के लिए अपने सभी राजनीतिक कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को इसकी घोषणा की। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट कर कहा, “गालवान घाटी में मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीदों को हमेशा याद किया जाएगा। राष्ट्र उनका ऋणी है। मैं शहीदों श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।”
राहुल गांधी ने सरकार से किया सवाल, पूछा- हमारे सैनिकों को शहीद होने के लिए निहत्थे क्यों भेजा गया?
उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी ने अपने सभी राजनैतिक कार्यक्रमों, वर्चुअल सभाओं आदि को अगले दो दिनो तक स्थगित करने का निर्णय लिया है। नड्डा ने कहा कि पार्टी हालांकि कोरोना काल में जनता को राहत पहुंचाने से जुड़े कार्यों को जारी रखेगी। बीते सोमवार की रात लद्दाख के गलवान घाटी में चीनी सैनिकों से हुई झड़प के दौरान 20 सैनिक वीरगति को प्राप्त हुए थे।


Download Android App
Download iOS App



