लखनऊ : उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने आज विश्वास व्यक्त किया कि कर्नाटक में मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा के नेतृत्व में भाजपा सरकार बहुमत साबित कर लेगी। निशंक ने यहां संवाददाताओं से कहा, ”मुझे विश्वास है कि येदियुरप्पा जी सदन में बहुमत सिद्ध कर लेंगे। भाजपा कर्नाटक में सरकार बनाने जा रही है। भाजपा ने देश के हर कोने में अपना झंडा फहरा दिया है।” उन्होंने कहा कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी को दुनिया में नंबर वन बना दिया है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय पटल पर भारत को नयी ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



