‘राजस्थान विधानसभा चुनाव में शानदार जीत दर्ज करेगी भाजपा’, सीपी जोशी का दावा

Summary :

भाजपा की राजस्थान इकाई के प्रमुख सीपी जोशी ने मंगलवार को दावा किया कि राज्य विधानसभा चुनाव में पार्टी 135 से अधिक सीट के साथ शानदार जीत दर्ज करेगी। आपको बता दें, राज्य की 200 में से 199 सीटों पर शनिवार को मतदान हुआ और मतगणना 3 दिसंबर को होगी। HIGHLIGHTS 50 से भी कम सीटों पर सिमट जाएगी कांग्रेस, जोशी का दावा ‘लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रवाद के नाम पर वोट दिया’, बोले जोशी कांग्रेस सरकार ने युवाओं को धोखा दिया, भाजपा का आरोप सीपी जोशी ने कहा, ”25 नवंबर को भाजपा को मिले जनसमर्थन से यह साफ…

भाजपा की राजस्थान इकाई के प्रमुख सीपी जोशी ने मंगलवार को दावा किया कि राज्य विधानसभा चुनाव में पार्टी 135 से अधिक सीट के साथ शानदार जीत दर्ज करेगी। आपको बता दें, राज्य की 200 में से 199 सीटों पर शनिवार को मतदान हुआ और मतगणना 3 दिसंबर को होगी।

HIGHLIGHTS

  • 50 से भी कम सीटों पर सिमट जाएगी कांग्रेस, जोशी का दावा
  • ‘लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रवाद के नाम पर वोट दिया’, बोले जोशी
  • कांग्रेस सरकार ने युवाओं को धोखा दिया, भाजपा का आरोप

सीपी जोशी ने कहा, ”25 नवंबर को भाजपा को मिले जनसमर्थन से यह साफ है कि पार्टी को 135 से ज्यादा सीटें मिलेंगी और कांग्रेस 50 से भी कम सीटों पर सिमट जाएगी।” जोशी ने कहा कि लोगों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रवाद के नाम पर वोट दिया है।

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस पिछले पांच वर्षों में अपने वादों को पूरा करने में विफल रही, महिलाओं की रक्षा करने में विफल रही, भ्रष्टाचार पनपा और कांग्रेस सरकार ने युवाओं को धोखा दिया। सरकार की तुष्टिकरण की नीति से जनता परेशान थी और सरकार कुर्सी बचाने में लगी रही।’’ जोशी ने कहा कि राज्य की गहलोत सरकार चुनाव से ठीक पहले के कुछ महीनों में अनेक योजनाएं लेकर आई। उन्होंने कहा, अगर सरकार वास्तव में लोगों की परवाह करना चाहती थी तो उसने सरकार बनते ही योजनाएं क्यों नहीं शुरू कीं?

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team