भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरूण जेटली और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर जी को श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए 26 अगस्त को प्रदेश भाजपा कार्यालय में 11 बजे श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है।
भाजपा की आज यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद राकेश सिंह दिल्ली से रवाना होकर भोपाल पहुंच रहें हैं। इस श्रद्धांजलि सभा में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सहित विभिन्न क्षेत्रों के लोग शामिल होंगे।


Download Android App
Download iOS App



