भाजपा का छत्तीसगढ़ में आदिवासी कार्ड, विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री- BJP's Tribal Card In Chhattisgarh, Vishnu Dev Sai Is The New Chief Minister Of Chhattisgarh

भाजपा का छत्तीसगढ़ में आदिवासी कार्ड, विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री

भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी विष्णु देव साय को सौंपने का फैसला किया है। भाजपा विधायक दल की बैठक में यह निर्णय लिया गया।

HIGHLIGHTS

  • विष्णु देव साय होंगे छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री
  • भाजपा विधायक दल की बैठक में यह निर्णय लिया
  • भाजपा ने राज्य में बड़ा आदिवासी कार्ड खेला

 

90 सीटों वाली विधानसभा में उसके 54 उम्मीदवार विजयी

राज्य में हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत मिला था और 90 सीटों वाली विधानसभा में उसके 54 उम्मीदवार विजयी हुए थे। उसके बाद से ही राज्य का मुख्यमंत्री कौन होगा, इसकी चर्चाएं जोरो पर थी। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा सहित मुख्यमंत्री चयन के लिए तय की गए तीन सदस्य रायपुर पहुंचे और उन्होंने विधायकों से एक-एक कर बातचीत करने के बाद बैठक भी की। पर्यवेक्षकों और विधायकों की बैठक के बाद विष्णु देव साय को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला हुआ है। भाजपा ने राज्य में बड़ा आदिवासी कार्ड खेला है। विष्णु देव राज्य के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं और कई बड़ी जिम्मेदारियां का निर्वहन कर चुके हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 1 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।