BOB LBO Recruitment 2025: इन पदों के लिए जल्द करें अप्लाई

Summary :

BOB LBO Recruitment 2025: बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) के 2500 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की थी, जिसकी आखिरी तारीख आज, 3 अगस्त 2025 है। जिन उम्मीदवारों ने अब तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। BOB LBO Recruitment 2025: कुल पदों की जानकारी इस भर्ती अभियान के तहत कुल 2500 रिक्त पद भरे जाएंगे, जिनका वर्गवार विवरण इस प्रकार है: सामान्य वर्ग (UR): 1043 पद अनुसूचित जाति (SC): 367 पद अनुसूचित जनजाति (ST): 178 पद अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 667 पद ईडब्ल्यूएस (EWS):…

BOB LBO Recruitment 2025: बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) के 2500 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की थी, जिसकी आखिरी तारीख आज, 3 अगस्त 2025 है। जिन उम्मीदवारों ने अब तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।

BOB LBO Recruitment 2025: कुल पदों की जानकारी

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 2500 रिक्त पद भरे जाएंगे, जिनका वर्गवार विवरण इस प्रकार है:

  • सामान्य वर्ग (UR): 1043 पद
  • अनुसूचित जाति (SC): 367 पद
  • अनुसूचित जनजाति (ST): 178 पद
  • अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 667 पद
  • ईडब्ल्यूएस (EWS): 245 पद

BOB LBO Recruitment 2025: Educational Qualification and Experience

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री होनी चाहिए।
साथ ही, शेड्यूल्ड कमर्शियल बैंक या क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में कम से कम 1 साल का ऑफिसर के तौर पर कार्य अनुभव अनिवार्य है।

BOB LBO Recruitment 2025: Age Limit

  • उम्मीदवार की आयु 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • आयु की गणना 1 जुलाई 2025 के अनुसार की जाएगी।
  • आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC आदि) को सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।

BOB LBO Recruitment 2025: Apply Fee

अलग- अलग वर्गों के लिए आवेदन शुल्क इस प्रकार निर्धारित किया गया है:

  • सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस: 850 रुपए
  • SC, ST, महिलाएं, पीडब्ल्यूबीडी, पूर्व सैनिक: ₹175

BOB LBO Recruitment 2025: Selection Process

उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा, जिसमें शामिल हैं:

  • ऑनलाइन लिखित परीक्षा
  • स्थानीय भाषा की दक्षता परीक्षा (LPT)
  • साइकोमेट्रिक टेस्ट
  • ग्रुप डिस्कशन (GD)
  • पर्सनल इंटरव्यू

BOB LBO Recruitment 2025: Salary

चयनित उम्मीदवारों को शुरुआती बेसिक सैलरी 48,480 प्रति माह मिलेगी। वेतनमान 48,480 से 85,920 रुपए प्रतिमाह तक होगा, इसके अलावा अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे।

BOB LBO Recruitment 2025: Probation and Bond Conditions

  • चयन के बाद 12 महीने का प्रोबेशन पीरियड होगा।
  • उम्मीदवारों को न्यूनतम 3 वर्ष की सेवा देनी होगी। इसके लिए उन्हें 5,00,000 (पांच लाख रुपये) का बॉन्ड भरना होगा।
  • पोस्टिंग उसी राज्य में होगी जहाँ से आवेदन किया गया है, और वहां की स्थानीय भाषा का ज्ञान अनिवार्य होगा।

जरूरी सूचना

अगर आप पात्र हैं और अब तक आवेदन नहीं किया है, तो आज ही अंतिम मौका है आवेदन करने का। देरी न करें, और तुरंत bankofbaroda.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

NEET UG Counselling 2025 Last Date: राउंड 1 के लिए आवेदन का आखिरी मौका! तुरंत करें आवेदन

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।