Kajari Teej 2025 Kab Hai: कब है कजरी तीज 2025, जानिए इस व्रत से होने वाले महत्व

Summary :

Kajari Teej 2025 Kab Hai: हिन्दू पंचांग के अनुसार कजरी तीज के व्रत को बहुत महत्त्व दिया जाता है। कजरी तीज भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया को मनाई जाती है। यह रक्षाबंधन के तीन दिन बाद और कृष्ण जन्माष्टमी से पांच दिन पहले मनाई जाती है। अलग-अलग क्षेत्रों में इसे अलग-अलग नाम से जाना जाता है। इस बार कजरी तीज 2025 रक्षाबंधन के बाद 12 अगस्त को मनाई जाएगी। Kajari Teej Shubh Muhurat 2025 इस बार कजरी तीज की तिथि 11 अगस्त को सुबह 10 बजकर 33 मिनट पर शुरू होगी और 12 अगस्त को सुबह 8 बजकर…

Kajari Teej 2025 Kab hai

Kajari Teej 2025 Kab Hai: हिन्दू पंचांग के अनुसार कजरी तीज के व्रत को बहुत महत्त्व दिया जाता है। कजरी तीज भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया को मनाई जाती है। यह रक्षाबंधन के तीन दिन बाद और कृष्ण जन्माष्टमी से पांच दिन पहले मनाई जाती है। अलग-अलग क्षेत्रों में इसे अलग-अलग नाम से जाना जाता है। इस बार कजरी तीज 2025 रक्षाबंधन के बाद 12 अगस्त को मनाई जाएगी।

Kajari Teej Shubh Muhurat 2025

 Kajari Teej 2025 Kab hai

इस बार कजरी तीज की तिथि 11 अगस्त को सुबह 10 बजकर 33 मिनट पर शुरू होगी और 12 अगस्त को सुबह 8 बजकर 40 मिनट पर ख़त्म होगी। लेकिन उदयतिथि के अनुसार कजरी तीज 12 अगस्त 2025 को ही मनाई जाएगी। कजरी तीज पर सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण होने जा रहा है। जो सुबह 11 बजकर 52 मिनट से लेकर 13 अगस्त की सुबह 5 बजकर 49 मिनट तक रहेगा। इस बीच आप मां पार्वती का पूजन कर सकते हैं।

Kajari Teej Puja Vidhi

 Kajari Teej 2025 Kab hai

कजरी तीज के दिन महिलाएं अपने जीवन, परिवार की सुख समृद्धि के लिए कठोर व्रत रखती हैं। कजरी तीज को हिन्दू शास्त्रों में बेहद पवित्र व्रत माना जाता है और इस दिन महिलाएं देवी पार्वती की पूजा आराधना करती हैं। उनसे अपने वैवाहिक जीवन को सुखी रखने की कामना करती हैं। व्रत के दौरान सभी महिलाएं इकठ्ठा होती हैं और नीम के पेड़ की पूजा करती हैं। जिसमें वो कुमकुम, चावल, हल्दी, मेहंदी, और फल मिठाइयां चढ़ाकर उनको पूजती हैं।

पुजारी सभी महिलाओं को जिन्होंने कजरी तीज का व्रत रखा है। उनको कथा सुनाते हैं कथा सुनने के बाद कुछ महिलाएं चंद्रमा की पूजा करती हैं। फिर सत्तू और फल खाकर अपना व्रत तोड़ती हैं।

Kajari Teej 2025 Vrat Mahatav

 Kajari Teej 2025 Kab hai

कजरी तीज खास करके अविवाहित लड़कियों और महिलाओं के लिए ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। यह त्योहार राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार में मनाया जाता है। शादीशुदा महिलाएं ये व्रत अपने पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं और अविवाहित महिलाएं इस व्रत को मनचाहा पति पाने के लिए करती हैं।

यह भी पढें: Hartalika Teej 2025 Kab Hai? क्यों बनाए जाते हैं भोलेनाथ के पार्थिव शिवलिंग

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।