नर्मदा से युवक का शव निकाला

Summary :

NULL

जबलपुर : मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थल भेडाघाट के धुंआधार में बहन को बचाने छलांग लगाने वाले युवक का शव आज बरामद कर लिया गया। पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि दो दिन पहले बहन को बचाने के लिए जलप्रपात में छलांग लगाने वाले रोहन तामने (20)

के शव को आज गोताखोर की मदद से नदी से बाहर निकाल लिया गया। महाराष्ट्र के नागपुर निवासी श्रीमaति रेवती तामने गढ़ निवासी चचेरे भाई रोहन तामने (20)

के साथ भेड़घाट घूमने गई थीं। तभी उसकी चचेरी बहन सायली धुंआधार के व्यू पाइंट से सेल्फी लेते नर्मदा नदी में गिर गई। सायली को बचाने उसकी मां व रोहन नदी में छलांग लगा दी। इस बीच मां और बेटी को बचा लिया गया। लेकिन रोहन पानी के तेज बहाव में बह गया था।

अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।

Desk Team