पिथौरागढ़ में भारी बारिश से पुल क्षतिग्रस्त, 70 परिवारों का टूटा संपर्क

Summary :

उत्तराखंड पिथौरागढ़ में मानसून ने फिर रफ्तार पकड़ ली है। पूरे प्रदेश में एक बार फिर से भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी कर रखा है। पहाड़ों पर हो रही लगातार भारी बारिश के कारण सभी नदियां, प्राकृतिक जल स्त्रोत उफान पर हैं। इसके चलते लोगों का जीवन बुरी तरह अस्त व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग ने गुरुवार को भी कुमाऊं के पिथौरागढ़ और बागेश्वर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पिथौरागढ़ में देर रात से ही भारी बारिश का दौर जारी है। मंदाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। उत्तराखंड में…

उत्तराखंड पिथौरागढ़ में मानसून ने फिर रफ्तार पकड़ ली है। पूरे प्रदेश में एक बार फिर से भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी कर रखा है। पहाड़ों पर हो रही लगातार भारी बारिश के कारण सभी नदियां, प्राकृतिक जल स्त्रोत उफान पर हैं। इसके चलते लोगों का जीवन बुरी तरह अस्त व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग ने गुरुवार को भी कुमाऊं के पिथौरागढ़ और बागेश्वर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पिथौरागढ़ में देर रात से ही भारी बारिश का दौर जारी है। मंदाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है।

  • उत्तराखंड में मानसून ने फिर रफ्तार पकड़ ली है
  • पूरे प्रदेश में एक बार फिर से भारी बारिश हो रही है
  • मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी कर रखा है

भारी बारिश के चलते मंदाकिनी नदी से भू कटाव भी हो रहा



पिथौरागढ़ के धारचूला मुनस्यारी में भी भारी बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। लगातार हो रही बारिश से मुनस्यारी के तल्ला जोहार क्षेत्र मे नोलड़ा खतेड़ा मोटर मार्ग सहित अन्य कई सड़क बंद पड़ी हुई है। भारी बारिश के चलते मंदाकिनी नदी से भू कटाव भी हो रहा है। मदकोट क्षेत्र में मंदाकिनी नदी अपने रौद्र रूप में दिख रही है। हालात ये है कि पानी के बहाव से तटबंध और सुरक्षा दीवारें भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं। मंदाकिनी नदी का रुख भौराबगड़ और देवी बगड़ रिहायशी इलाके की तरफ जा रहा है। साथ ही ग्राम सभा बुंग-बंग सिमखोला को जोड़ने वाला पुल भी भारी बारिश के चलते नदी के तेज बहाव में बह गया। इसके कारण यहां रह रहे 70 परिवारों का सम्पर्क भी टूट गया है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से तत्काल अस्थाई पुल की व्यवस्था करने की मांग की है।

ICG ने बाढ़ के चलते 11 मछुआरों को बचाया



इससे पहले भारतीय तटरक्षक बल (ICG) ने बुधवार को एक समन्वित अभियान के दौरान भारी बारिश और चुनौतीपूर्ण मौसम के बीच भारतीय मछुआरों की एक नाव और उसमें सवार लोगों को बचाया। तटरक्षक बल ने केरल के कोच्चि से लगभग 80 समुद्री मील दूर फंसे हुए भारतीय मछुआरों की नाव आशनी का सफलतापूर्वक बचाव किया। नाव में 11 लोग सवार थे। यह नाव कील के पास पतवार के टूटने के कारण पानी भर जाने और प्रोपल्शन नहीं हो पाने के कारण जोखिम में थी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk News