सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने पंजाब पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान में तरन तारन जिले में प्रतिबंधित वस्तु से लदा एक ड्रोन बरामद किया। आधिकारिक बयान के अनुसार, बरामद ड्रोन एक मेड-इन-चाइना क्वाडकॉप्टर है।
बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर ने एक विज्ञप्ति में कहा, “30 दिसंबर, 2023 को शाम लगभग 6:27 बजे, बीएसएफ के जवानों ने पाकिस्तान की ओर से आने वाली एक संदिग्ध उड़ने वाली वस्तु की आवाज सुनी। इसके बाद, बीएसएफ और पंजाब पुलिस द्वारा तारनतारन के गांव मारी कंबोके के बाहरी इलाके में एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया गया।“
उन्होंने बताया कि उसी दिन शाम करीब 7:40 बजे तलाशी अभियान के दौरान इलाके के एक खेत से एक टूटा हुआ क्वाडकॉप्टर ड्रोन और 523 ग्राम प्रतिबंधित सामग्री का एक पैकेट बरामद किया गया।
बता दें कि इससे पहले 29 दिसंबर को बीएसएफ जवानों ने पंजाब पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में एक ड्रोन बरामद किया था। एक क्वाडकॉप्टर, पाकिस्तान की सीमा से लगे तरन तारन जिले से बरामद किया गया था।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App




