Budget 2021 : आजादी के बाद देश में पहली बार नहीं छपेगा बजट, सिर्फ सॉफ्ट कॉपी होंगी वितरित

Summary :

हर वर्ष बजट के दस्तावेज वित्त मंत्रालय की प्रेस में प्रिंट होते हैं। करीब 100 कर्मचारी बजट दस्तावेजों के प्रिंट होने, सील होने और बजट के दिन डिलीवर किए जाने तक करीब 15 दिन साथ रहते हैं।

आजाद भारत के इतिहास में पहली बार बजट की परंपरा टूटने वाली है। सूत्रों के मुताबिक, इस बार कोरोना महामारी के मद्देनजर बजट की कॉपियां नहीं छपेंगी। ऐसा पहली बार होगा जब बजट की कॉपियां प्रिंट नहीं होंगी। और सारी डिटेल सॉफ्ट कॉपी के रूप में ही होंगी।
हर साल केंद्रीय बजट की तैयारियां एक त्यौहार की तरह की जाती हैं, लेकिन इस बार यह त्यौहार फीका रहने वाला है। हर वर्ष बजट के दस्तावेज वित्त मंत्रालय की प्रेस में प्रिंट होते हैं। करीब 100 कर्मचारी इस प्रक्रिया से जुड़े होते हैं जो बजट दस्तावेजों के प्रिंट होने, सील होने और बजट के दिन डिलीवर किए जाने तक करीब 15 दिन साथ रहते हैं।

SC की केंद्र को फटकार- आप समाधान का हिस्सा हैं या समस्या का, हम आंदोलन करने से नहीं रोक सकते

यूनियन बजट और इकोनॉमिक सर्वे के दस्तावेज नहीं छापे जाएंगे और सॉफ्ट कॉपी दी जाएगी। संसद के सभी सदस्यों को आम बजट की सॉफ्ट कॉपी मिलेगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को बजट पेश करेंगी। संसद का बजट सत्र 29 जनवरी को शुरू होगा और 8 अप्रैल तक चलेगा। 
यह दो हिस्सों में होगा। पहला चरण जनवरी में शुरू होकर 15 फरवरी तक चलेगा जबकि इसका दूसरा चरण 8 मार्च से 8 अप्रैल तक होगा। 16 फरवरी से 7 मार्च तक ब्रेक रहेगा। कोरोना वायरस के चलते सड़क से लेकर संसद तक कई बदलाव किया गए, इन बदलावों में एक बड़ा बदलाव ये भी शामिल होने जा रहा है। 

Desk Team