नागालैंड, कर्नाटक और त्रिपुरा में आज उपचुनाव, चार सीटों के लिए मतदान जारी

Summary :

Bypoll Election 2026: देशभर में चुनावी बिगुल बज गया है और आज असम, केरल राज्यों के साथ-साथ केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में आज सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है। साथ ही कर्नाटक में दावणगेरे दक्षिण और बागलकोट विधानसभा क्षेत्रों, नागालैंड में कोरिडांग विधानसभा क्षेत्र और त्रिपुरा में धर्मनगर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनावों के लिए मतदान आज सुबह शुरू हो गया है। बता दें कि कर्नाटक में कांग्रेस ने बागलकोट निर्वाचन क्षेत्र से उमेश मेती को और दावणगेरे दक्षिण सीट के उपचुनाव के लिए समर्थ मल्लिकार्जुन को उम्मीदवार बनाया है। Bypoll Election 2026: दावणगेरे दक्षिण सीट खाली उमेश…

Bypoll Election 2026: देशभर में चुनावी बिगुल बज गया है और आज असम, केरल राज्यों के साथ-साथ केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में आज सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है। साथ ही कर्नाटक में दावणगेरे दक्षिण और बागलकोट विधानसभा क्षेत्रों, नागालैंड में कोरिडांग विधानसभा क्षेत्र और त्रिपुरा में धर्मनगर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनावों के लिए मतदान आज सुबह शुरू हो गया है। बता दें कि कर्नाटक में कांग्रेस ने बागलकोट निर्वाचन क्षेत्र से उमेश मेती को और दावणगेरे दक्षिण सीट के उपचुनाव के लिए समर्थ मल्लिकार्जुन को उम्मीदवार बनाया है।

Bypoll Election 2026: दावणगेरे दक्षिण सीट खाली

Bypoll Election 2026
Bypoll Election 2026 (Source: Social Media)

उमेश मेती दिवंगत कांग्रेस नेता मेती हुलप्पा यमनप्पा (एचवाई मेती) के बेटे हैं, जिन्होंने बागलकोट सीट का प्रतिनिधित्व किया था, जबकि समर्थ मल्लिकार्जुन कर्नाटक के मंत्री एसएस मल्लिकार्जुन के बेटे हैं। भाजपा ने बागलकोट और दावणगेरे दक्षिण विधानसभा क्षेत्रों से वीरभद्रय्या चरण्तिमठ और श्रीनिवास टी. दसकारियप्पा को मैदान में उतारा है। एच.वाई. मेती के निधन के बाद बागलकोट सीट और शमनूर शिवशंकरप्पा के निधन के बाद दावणगेरे दक्षिण सीट खाली हो गई थी।

कोरिडांग सीट के उपचुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार

नागालैंड में, कोरिडांग सीट के उपचुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार टी चालुकुम्बा एओ का मुकाबला भाजपा के दिग्गज नेता इम्कोंग एल इम्चेन के बेटे दाओचिर आई इम्चेन से है। टी चालुकुम्बा एओ ने जनता दल (यूनाइटेड) के टिकट पर 2023 के नागालैंड विधानसभा चुनाव लड़ा था। भाजपा के राज्य परिषद सदस्य इम्चैनबा जामिर ने इम्चेन के पक्ष में अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली थी। नागालैंड में वरिष्ठ भाजपा नेता इम्कोंग एल इम्चेन के निधन के बाद कोरिडांग (एसटी) सीट खाली हो गई थी।

Bypoll Election 2026: गोवा में उपचुनाव रद्द

Bypoll Election 2026
Bypoll Election 2026 (Source: Social Media)

त्रिपुरा में भाजपा ने धर्मनगर सीट से कांग्रेस के चयन भट्टाचार्य के खिलाफ चक्रबोर्ती को अपना उम्मीदवार बनाया है। इस सीट से अमितभा दत्ता (मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी) भी मैदान में हैं। त्रिपुरा के स्पीकर और चार बार के विधायक बिस्वा बंधु सेन के निधन के बाद यह सीट रिक्त हो गई थी। गोवा में खाली विधानसभा क्षेत्र में भी आज मतदान होना था लेकिन बॉम्बे हाई कोर्ट ने पोंडा उपचुनाव रद्द कर दिया।

वोटों की गिनती 4 मई को

भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने इससे पहले छह राज्यों की आठ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित किया था। उमरेठ (गुजरात), राहुरी और बारामती (महाराष्ट्र) में उपचुनाव के लिए मतदान 23 अप्रैल को होगा और वोटों की गिनती 4 मई को होगी।

ALSO READ: लोकतंत्र का महापर्व, असम, केरल और पुडुचेरी में मतदान जारी, देखें LIVE

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।