नागरिकता कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) पर देश के अलग-अलग हिस्सों में जारी बवाल के बीच कांग्रेस के सत्याग्रह को लेकर जदयू के उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने राहुल गांधी को शुक्रिया कहा है। साथ ही उन्होंने ट्ववीट कर कहा है कि हमें उम्मीद है कि आप कांग्रेस को इसके लिए सहमत करेंगे कि कांग्रेस पार्टी शासित राज्य एनआरसी लागू नहीं करने का ऐलान करेंगे।
मंगलवार को प्रशांत किशोर ने ट्वीट कर राहुल को शुक्रिया कहा और लिखा, “CAA और NRC के खिलाफ आंदोलन में शामिल होने के लिए आपका शुक्रिया राहुल गांधी जी। मगर आप जानते हैं कि जन आंदोलन के आलावा हमें ऐसे राज्यों की जरूरत है, जो कि एनआरसी को रोकने के लिए उसे ‘ना’ कह सके। हमें उम्मीद है कि आप कांग्रेस पार्टी को सहमत करेंगे कि जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार है, वे आधाकारिक तौर पर एनआरसी लागू नहीं करने का ऐलान करेंगे।”

बता दें कि कांग्रेस पार्टी ने सीएए और एनआरसी के खिलाफ कल (सोमवार को) राजघाट पर सत्याग्रह किया। इस दौरान राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अर्थव्यवस्था से लेकर कई मुद्दों पर निशाना भी साधा।


Download Android App
Download iOS App



