परीक्षा देने की योग्यता रखने वाले किसी छात्र का प्रवेश पत्र नहीं रोका जा सकता : CBSE

Summary :

NULL

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने स्कूलों को चेताया है कि स्कूल बोर्ड परीक्षा देने की योग्यता रखने वाले किसी भी परीक्षार्थी का प्रवेश पत्र नहीं रोका जा सकता है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने संबद्ध स्कूलों को जारी परामर्श में कहा है कि उसके ध्यान में कुछ ऐसी घटनाएं आई हैं जिसमें कुछ स्कूलों ने प्री बोर्ड टेस्ट में विद्यार्थियों के प्रदर्शन का हवाला देते हुए कई बोर्ड परीक्षार्थियों का प्रवेश पत्र रोका है।

इसके अलावा कुछ स्कूलों की ओर से प्रवेश पत्र जारी करने के ऐवज में फीस वसूली जा रही है। इसमें कहा गया है कि स्कूलों की ओर से परीक्षार्थियों का प्रवेश पत्र रोकने की घटना को बोर्ड गंभीर मामता है। यह सीबीएसई के नियमों की अनदेखी है।

सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक के के चौधरी की ओर से जारी परामर्श में कहा गया है कि बोर्ड की ओर से दसवीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा के परीक्षार्थियों का प्रवेश पत्र तभी जारी किया जात है जब स्कूल की ओर से विद्यार्थी को योग्य माना जाता है और उसकी सूची तैयार करके उसे बोर्ड को भेजा जाता है । इसके बाद इस तरह से विद्यार्थियों का प्रवेश पत्र रोकना गलत है। स्कूल किसी भी योग्य परीक्षार्थी को न तो प्रैक्टिकल और न ही थ्योरी परीक्षा में बैठने से रोक सकता है।

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहां क्लिक करें।

Desk Team