14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए कार्ति चिदंबरम के CA

Summary :

NULL

दिल्ली की एक अदालत ने कार्ति चिदंबरम के चार्टर्ड एकाउंटेंट (सीए) एस भास्कररमन को आज 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। भास्कररमन को आईएनएक्स मीडिया से जुड़े धनशोधन मामले में गिरफ्तार किया गया था। विशेष न्यायाधीश एन के मल्होत्रा ने सीए को तिहाड़ जेल भेज दिया।

इससे पहले उन्हें प्रर्वतन निदेशालय (ईडी) की हिरासत से अदालत में पेश किया गया था। ईडी के विशेष लोक अभियोजक नीतेश राणा ने उनसे और तीन दिन की न्यायिक पूछताछ के लिए अनुमति मांगी थी। भास्कररमन को 16 फरवरी को राष्ट्रीय राजधानी में एक पांच सितारा होटल से गिरफ्तार किया गया था।

कार्ति का नाम 2007 में आईएनएक्स मीडिया में कोषों को स्वीकार करने के लिए विदेशी निवेश संबर्धन बोर्ड की मंजूरी से जुड़े एक मामले में सामने आया है। उस समय उनके पिता पी चिदंबरम केंद्रीय वित्त मंत्री थे। ईडी ने विगत में दावा किया था कि सीए भास्कररमन “गलत तरीके से अर्जित संपत्ति” के प्रबंधन में कार्ति की मदद कर रहे थे।

देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ।

Desk Team