व्हाइट हाउस ने उत्तर कोरिया की अमेरिका के साथ वार्ता की इच्छा पर प्रतिक्रिया जताते हुए कहा कि प्योंगयांग के साथ कोई भी चर्चा उसके परमाणु कार्यक्रम को समाप्त करने की दिशा में होनी चाहिए। व्हाइट हाउस ने रविवार को जारी बयान में कहा, ट्रंप प्रशासन कोरियाई प्रायद्वीप के पूरी तरह परमाणु निरस्त्रीकरण को लेकर प्रतिबद्ध है।
बयान के अनुसार, ‘हम देखेंगे कि उत्तर कोरिया की वार्ता की आशंका परमाणु निरस्त्रीकरण की दिशा में उठाया गया पहला कदम है या नहीं।’ बयान के मुताबिक, ‘इस बीच अमेरिका और दुनिया को यह स्पष्ट करना होगा कि उत्तर कोरिया के परमाणु और मिसाइल कार्यक्रम समाप्ति की कगार पर है।’
‘सीएनएन’ की रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे-इन ने कहा कि वह शीतकालीन ओलम्पिक समारोह के समापन कार्यक्रम से पहले उत्तर कोरियाई प्रतिनिधिमंडल से मिले थे और उन्हें बताया था कि उत्तरी कोरिया-अमेरिका वार्ता जल्द से जल्द होनी चाहिए।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



