भारतीय अभिनेत्री श्रीदेवी की मौत होटल के बाथरूम में चक्कर आने पर बाथटब में गिरने पर उसमें डूब जाने से हुई। गल्फ न्यूज डॉट कॉम की खबर में यह खुलासा हुआ है। फॉरेंसिक रिपोर्ट की तस्वीर को साझा करते हुए मीडिया प्रकाशक ने कहा कि श्रीदेवी के खून में शराब के अवशेष पाए गए। साथ ही रिपोर्ट में उनका संतुलन खोने, बाथटब में गिरने और डूबने की बात कही गई है।
54 वर्षीय श्रीदेवी का शनिवार रात को निधन हो गया था। इससे पहले खबरें आ रही थीं कि उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। सूत्रों के मुताबिक, दुबई पुलिस ने श्रीदेवी की मौत पर उनके परिवार और भारतीय वाणिज्य दूतावास प्रतिनिधि को फॉरेंसिक रिपोर्ट जारी की है।
पद्मश्री श्रीदेवी छोटी बेटी खुशी के साथ दुबई में अभिनेत्री सोनम कपूर के चचेरे भाई मोहित मारवाह की शादी समारोह में भाग लेने के लिए गई थीं। पति बोनी कपूर बाद में वहां पहुंचे। समारोह में वह नाचती नजर आई थीं। इसके बाद वह होटल के बाथरूम में गईं, जहां यह हादसा हो गया।
देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़े पंजाब केसरी अखबार।


Download Android App
Download iOS App





