Election Raid: चुनाव आयोग ने शनिवार को बताया कि लोक सभा चुनाव की इस समय चल रही चुनाव प्रक्रिया को धन-प्रलोभन से मुक्त रखने के प्रचुनाव के दौरान 8890 करोड़ रुपये की नकदी, ड्रग, अन्य सामग्री जब्तयास के तहत देश भर में अब तक कुल 8,890 करोड़ की नकदी और अन्य सामग्री जब्त की गयी है।
Highlights:
- चुनाव आयोग ने अब तक 8890 करोड़ की नकदी और शराब ड्रग किया बरामद
- देशभर में चल रहा धन प्रलोभन से मुक्त चुनाव प्रक्रिया करने का प्रयास
- आयोग ने जब्त वस्तुओं और नकदी बढ़ने का भी अनुमान जताया
आयोग ने एक विज्ञप्ति में कहा कि उसकी सतर्कता के चलते अब तक 849.15 करोड़ रुपये नकद सहित कुल 8889.74 करोड़ रूपये की नकदी, शराब ड्रग और महंगी धातु तथा उपहार की सामग्रियों की जब्ती की गयी है।
मादक पदार्थ भी शामिल
आयोग ने कहा है कि यह जब्ती जल्दी ही नौ हजार करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच सकती है। जब्त की गयी कुल वस्तुओं और नकदी में 45 प्रतिशत हिस्सा विभिन्न मादक दवाओं (ड्रग) का है। आयोग ने कहा है कि सूचना पर आधारित समन्वित कार्रवाई और निरंतर सतर्कता से इस बार चुनाव के दौरान जब्त की गयी नकदी और अन्य सामग्रियों का मूल्य अभूतपूर्व है।
1200 करोड़ से अधिक मूल्य के धातु किया गए जब्त
विज्ञप्ति के अनुसार, सात चरणों में कराये जा रहे लोक सभा चुनाव के दौरान अब तक 814.85 करोड़ रुपये की 5,39,74,193.43 लीटर शराब, 3958.85 करोड़ रुपये के ड्रग, 1260.33 करोड़ रुपये की कीमती धातुओं और 2006.56 करोड़ रुपये की मुफ्त बांटे जाने वाली वस्तुयें शामिल हैं।
सबसे ज्यादा जब्ती कर्नाटक में
लोक सभा चुनाव के साथ-साथ अरुणाचल प्रदेश, आन्ध, प्रदेश, ओडिशा और सिक्किम विधान सभा के चुनाव भी कराये जा रहे हैं। आयोग द्वारा जी गयी जानकारी के अनुसार, सर्वाधिक 92 करोड़ की नकदी कर्नाटक में पकड़ गयी है और कर्नाटक में ही सर्वाधिक 1.47 करोड़ लीटर से अधिक शराब जब्त की गयी है।


Download Android App
Download iOS App



