Akhilesh Yadav : समाजवादी पार्टी के नेता आईपी सिंह ने दावा किया है कि समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को CBI की ओर से नोटिस दी गई है। जानकारी के मुताबिक अवैध माइनिंग केस में अखिलेश को नोटिस भेजी गई है।
Highlights
- CBI ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को भेजा समन
- समाजवादी पार्टी के नेता आईपी सिंह ने किया दवा
- अवैध माइनिंग केस में अखिलेश को नोटिस भेजी गई है
समाजवादी पार्टी के नेता आईपी सिंह ने दावा किया है कि समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को CBI की ओर से नोटिस दी गई है। जानकारी के मुताबिक अवैध माइनिंग केस में अखिलेश को नोटिस भेजी गई है। 160 CRPC में समन्स भेजा है। 29 फरवरी को पूछताछ के लिए उन्हें बुलाया गया है। बतौर गवाह के तौर पर पूछताछ में शामिल होने बुलाया है। नोटिस में कहा गया है कि मामले से जुड़े कुछ सवालों के जवाब देने के लिए अखिलेश यादव को सीबीआई के समक्ष उपस्थित होना होगा।
क्या बोले सपा नेता आईपी सिंह
इस मामले पर सपा नेता आईपी सिंह ने प्रतिक्रिया भी दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा- CBI ED हर चुनाव से पूर्व सक्रिय हो जाती है और बीजेपी के इशारों पर नोटिस भेजती है हम डरने वालों में नहीं हैं।


Download Android App
Download iOS App




