केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शारदा पोंजी घोटाला मामले में जांच में शामिल होने के लिए तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओब्रायन को तलब किया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता ओब्रायन से अगस्त के पहले सप्ताह में सीबीआई टीम के सामने पेश होने को कहा गया है।
उन्होंने कहा कि एजेंसी ने उन्हें जनवरी में भी तलब किया था लेकिन उन्होंने संसद के शीतकालीन सत्र का हवाला देते हुए समय मांगा था।
अधिकारियों ने कहा कि राज्यसभा सदस्य से तृणमूल कांग्रेस के मुखपत्र ‘जागो बांग्ला’ के बैंक खातों के कुछ वित्तीय लेनदेन के बारे में पूछताछ हो सकती है। ओब्रायन पार्टी के आधिकारिक अखबार के प्रकाशक हैं। एजेंसी बंगाली फिल्मों के गिरफ्तार निर्माता श्रीकांत मोहता के घोटाले की आरोपी कंपनी रोज वैली के प्रमोटरों से संबंधों की जांच कर रही है।


Download Android App
Download iOS App



