कोलकाता : पश्चिम बंगाल में शुक्रवार को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने अवैध रूप से अंतराष्ट्रीय सीमा पार करने का प्रयास कर रहे छह बांग्लादेशियों और एक भारतीय को पकड़ लिया। दक्षिण बंगाल सीमा के एक वरिष्ठ बीएसएफ अधिकारी ने कहा, ‘‘ हमने रात में छह बांग्लादेशी और एक भारतीय नागरिक को पकड़ा ।
बांग्लादेशी नागरिक भारत में और भारतीय नागरिक बांग्लादेश में जाने की कोशिश कर रहे थे। उन्हें मालदा, ब्रह्पुर और नादिया से गिरफ्तार किया गया। ’’ बीएसएफ ने मालदा, मुर्शिदाबाद, उत्तरी 24 परगना और नादिया जिले में सीमा पर विभिन्न स्थानों पर तस्करी कर बांग्लादेश में ले जाये जा रहे 82 मवेशी भी जब्त किये। इस मामले को निस्तारित करने के लिए स्थानीय पुलिस को अवगत करा दिया गया है।


Download Android App
Download iOS App



