Chhattisgarh के पूर्व CM Bhupesh Baghel के खिलाफ CBI का एक्शन, आवास पर छापेमारी

Summary :

Bhupesh Baghel के खिलाफ CBI का एक्शन, आवास पर रेड

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ CBI ने छापेमारी की है। उनके भिलाई और रायपुर स्थित आवासों पर तलाशी अभियान चलाया गया। भूपेश बघेल और उनके बेटे के खिलाफ 2161 करोड़ के शराब घोटाले की जांच हो रही है। इससे पहले ED ने भी उनके घर पर छापा मारा था। भारी पुलिस बल तैनात है क्योंकि कांग्रेस के नेता विरोध कर सकते हैं।

छत्तीसगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के नेता भूपेश बघेल के घर पर CBI ने जांच शुरू कर दी है। CBI ने उनके भिलाई और रायपुर के घरों में तलाशी अभियान चलाया। बताया जा रहा है कि CBI उनके दोनों घरों की जांच कर रही है और उनके घरों के बहार भारी पुलिस बल तैनात हैं। बता दें कि CBI से पहले, ED ने उनके घर में छापा मारा था। भूपेश बघेल और उनके बेटे चैतन्य भगेल के खिलाफ 2161 करोड़ के शराब घोटाला के अरोप की जांच हो रही है।

EDPM Modi और कैबिनेट सहयोगी देखेंगे Chhaava, संसद में होगी स्पेशल स्क्रीनिंग

अब ED उनके घर पर छापा मारने के लिए पहुंची थी तो कांग्रेस के नेताओं ने उनके घर के बाहर खड़े होकर, छापेमारी का विरोध किया। आज भी प्रदर्शन की आशंका की वजह से उनके घर के बहार भारी पुलिस बल तैनात है।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कई नेताओं के घर पर CBI ने छापा मारा था। इन सभी का नाम महादेव सट्टा से जुड़े होना बताया जा रहा है। इस मामले में भारी मात्रा में कैश का लेनदेन भी शामिल था साथ ही दुर्ग के एसपी अभिषेक पल्लव द्वारा प्रतिमाह 10 लाख रुपए लिए जाने की चर्चा थी। इसी तरह से एसपी द्वारा 75 लाख रुपए प्रतिमाह लेने की बात सामने आई है। इन सभी मामलें की वजह से CBI ने सुबह सुबह उनके घर में जांच शुरू कर दी है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।