श्रीनगर : केंद्रीय गृह सचिव राजीव महर्षि ने आज यहां जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से मुलाकात कर राज्य की मौजूदा सुरक्षा स्थिति पर चर्चा की।
महर्षि आज सुबह यहां पहुंचे हैं। वह राज्यपाल एन एन वोहरा से भी मुलाकात करेंगे। शोपियां जिले में आतंकवादियों ने कल एक कश्मीरी सैन्य अधिकारी की हत्या कर दी थी। राज्य की सुरक्षा स्थिति की जानकारी हासिल करने के लिए महर्षि यहां पुलिस महानिदेशक एस पी वैद सहित वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों के साथ भी बैठ करेंगे।
आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा, ”बैठक के दौरान केंद्रीय गृह सचिव ने मुख्यमंत्री के साथ राज्य की स्थिति पर चर्चा की।” जम्मू-कश्मीर में नौ अप्रैल को श्रीनगर लोकसभा सीट के उपचुनाव के दौरान हिंसा भड़क गई थी। इस दौरान 200 से अधिक घटनाओं में आठ लोगों की मौत हो गई थी।
– भाषा


Download Android App
Download iOS App



