कपड़ा फैक्ट्री में लगी आग बुझाते हुए 4 दमकल कर्मी घायल

Summary :

NULL

लुधियाना : यहां के विजय नगर इलाके में स्थित एक कपड़ा फैक्ट्री में आज लगी आग बुझाते समय विस्फोट होने से चार दमकल कर्मी घायल हो गए। दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट फैक्ट्री के अंदर हुआ। उस समय दमकल कर्मी इमारत की दूसरी मंजिल पर लगी आग बुझा रहे थे। घायलों को लुधियाना के क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया।

आग पर काबू पाने के लिए 15 दमकल कर्मी मौके पर भेजे गए थे।  दो सप्ताह पहले, यहां के बस्ती जोधवाल के गोपाल नगर इलाके में एक यार्न फैक्ट्री में  भीषण आग लग गई थी। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

पिछले माह, औद्योगिकी इलाके में एक कपास मिल में लगी भीषण आग में तीन मजदूरों  की जल कर मौत हो गई थी। एक साल पहले, बाजरा रोड पर स्थित, रेडीमेड कपड़ों की एक फैक्ट्री में आग लगने से तीन  कामगारों की जल कर मौत हो गई थी।

– भाषा

Desk Team