केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने एनआरसी का विरोध करने पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए मंगलवार को कहा कि केंद्र में बीजेपी नेतृत्व वाली सरकार देश के नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि अवैध घुसपैठ से कानून के अनुसार निपटा जाएगा।
केंद्रीय मंत्री ने एनआरसी पर कहा, ‘‘कोई भी भारतीय नहीं छूटेगा, हम देश के नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’ एनआरसी का विरोध करने को लेकर ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि यह अवैध घुसपैठ पर उनके रुख के विरोधाभास को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा केंद्र सरकार की योजनाओं का विरोध करना जग-जाहिर है।
सोनिया गांधी से मिले शरद पवार, सीटों के तालमेल पर हुई चर्चा
ईरानी ने कहा, ‘‘ममता बनर्जी का आक्रामक रवैया राज्य के लोगों को केन्द्र सरकार द्वारा मुहैया कराए जाने वाले लाभों से वंचित रख रहा है, जो कि किसानों, महिलाओं और बच्चों को मिल सकते थे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा उद्योगों की स्थापना रोक दी गई है। पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव के नतीजे दिखाते हैं कि लोगों को राज्य में बदलाव चाहिए।’’


Download Android App
Download iOS App



