Jammu Kashmir: चुनाव आयोग ने जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग- राजौरी लोकसभा सीट पर चुनाव की तारीख में बदलाव किया है। पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार यहां तीसरे चरण के तहत सात मई को मतदान होना था। अब यहां 25 मई को छठे चरण के चुनाव के दौरान मतदान होगा।
Highlights:
- चुनाव आयोग के द्वारा अनंतनाग- राजौरी लोकसभा सीट पर चुनाव तारीख किया बदलाव
- तीसरे चरण की जगह छठे चरण ( 25 मई ) में मतदान करवाने का फैसला
- राजनीतिक पार्टियों के मांग पर चुनाव आयोग ने लिया निर्णय
चुनाव आयोग ने कई राजनीतिक पार्टियों के चुनाव की तारीखों के आगे बढ़ने की मांग और ग्राउंड परिस्थिति को देखने के बाद यह निर्णय लिया है।
चुनाव आयोग की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया, आयोग ने केंद, शासित प्रदेश प्रशासन की रिपोर्ट पर विचार करने के साथ-साथ उक्त निर्वाचन क्षेत्र में मौजूदा जमीनी स्थिति का विश्लेषण करने के बाद, लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 56 के तहत उक्त संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में मतदान की तारीख को संशोधित करने का निर्णय लिया है।
राजनीतिक दलों की मांग पर लिया गया फैसला
चुनाव आयोग ने कहा,‘‘राजनीतिक दलों ने विभिन्न लॉजिस्टिक, संचार और कनेक्टिविटी की प्राकृतिक बाधाओं का हवाला दिया था जो चुनाव प्रचार में बाधा बनती हैं।’’ उन्होंने कहा कि ऐसी स्थितियां उक्त संसदीय क्षेत्र में चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के लिए उचित अवसरों की कमी के समान हैं, जो चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित कर सकती हैं।
दो सीटों पर हो चूका है मतदान, अब केवल तीन सीट बचे
लोकसभा चुनाव 2024 के तहत दो चरणों का मतदान हो चुका है। सात मई को अब तीसरे चरण के चुनाव होने हैं।
जम्मू-कश्मीर केंद, शासित प्रदेश में लोकसभा की कुल पांच सीटें हैं। सुरक्षा के मद्देनजर अलग-अलग चरणों में इन सीटों पर वोटिंग करवाई जा रही है। देश भर में कुल सात चरणों में मतदान के बाद चार जून को चुनाव के नतीजे सामने आएंगे।


Download Android App
Download iOS App



