बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने अरबों रूपये के बहुचर्चित सृजन घोटाला मामले को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी पर आज एक बार फिर अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साधते हुए उनसे इस्तीफा मांगा है।
तेजस्वी यादव ने माइक्रो ब्लॉगिंगसाइट ट्वीट पर मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री का नाम लिये बगैर कहा कि दिवाली के बाद सृजन चोरों का दिवाला निकलेगा। सृजन चोरों,गद्दी छोड़ो। ‘
इससे पूर्व भ्रष्टाचार के मुद्दे पर महागठबंधन से अलग होकर भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाने वाले नीतीश कुमार से कुछ दिन पूर्व तेजस्वी ने कई सवाल पूछे थे।
उल्लेखनीय है कि बेनामी सम्पत्ति और रेलवे होटल आवंटन में कथित गड़बड़ी को लेकर केन्द्रीय जांच ब्यूरो के छापों के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महागठबंधन सरकार से अलग होकर बिहार में भाजपा के साथ मिलकर सरकार बना ली है।


Download Android App
Download iOS App



