Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के सुकमा में शनिवार को सुरक्षा बल के जवान और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ के दौरान एक नक्सली मारा गया। जिसके बाद हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए।
Highlights:
- छत्तीसगढ़ Chhattisgarhके सुकमा में सुरक्षा बालों को मिली बड़ी कामयाबी
- सुरक्षा बालों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया
- सुरक्षाबलों ने हथियार और गोला-बारूद किए बरामद
Chhattisgarh: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
शनिवार को छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के कोंटा थाना क्षेत्र के बेलपोचा गांव के पास में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में एक सुरक्षा बल के जवान और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया, जिसके बाद हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए। फिलहाल तलाशी अभियान जारी है।
शिविर में लौटने के दौरान सुरक्षाबलों पर की गई गोलीबारी
बताया जा रहा है कि सुरक्षाबल के जवान जब अपने शिविर लौटते समय नक्सलियों के एक समूह ने STF के दल पर गोलीबारी कर दी, जिसके बाद सुरक्षाबालों ने भी जबाबी करवाई की। SP किरण ने बताया कि, ‘सुकमा जिले के कोंटा थाना क्षेत्र के बेलपोचा गांव के पास हमारे जवानों पर गोलिया चलाई गई, जिसके बाद इधर से भी मुहतोड़ जवाब दिया गया। जिसमें हमारे सुरक्षाबलों ने एक नक्सली को मार गिराया और शव के पास पड़ी हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया है। अभी भी तलाशी अभियान जारी है।’
नारायणपुर में 8 नक्सलियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया था
इस साल राज्य में सुरक्षाबलों के साथ अलग-अलग मुठभेड़ों में लगभग 114 नक्सली मारे जा चुके हैं। इससे पहले राज्य के नारायणपुर और बीजापुर के सीमावर्ती इलाकों में भी सुरक्षाबालों ने मुठभेड़ में नक्सलियों को मार गिराया था। गुरुवार को बीजापुर-नारायणपुर सीमा से सटे इलाके में मुठभेड़ में सात नक्सलियों को मार गिराया था।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



