Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में शुक्रवार दोपहर सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में कई नक्सलियों के मारे जाने की सूचना है। अब तक 28 नक्सलियों के शव बरामद किए जा चुके हैं।
Highlights
- Chhattisgarh के दंतेवाड़ा में मुठभेड़
- मारे गए 28 नक्सली
- सीएम विष्णु देव साय ने सुरक्षाबलों को दी बधाई
Chhattisgarh के दंतेवाड़ा में जवानों और नक्सलीयों के बीच मुठभेड़
जानकारी के मुताबिक, घटना नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिलों की सीमा पर अबूझमाड़ के जंगलों की है। मुठभेड़ दोपहर बाद 12.30 बजे से एक बजे के बीच शुरू हुई। बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद हुए हैं। बरामद हथियारों में एके 47 और एसएलआर भी शामिल हैं। बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पट्टीलिंगम ने 28 नक्सलियों के शव बरामद होने की पुष्टि की है।
सीएम विष्णु देव साय ने सुरक्षाबलों को दी बधाई
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुरक्षाबलों को बधाई देते हुए कहा कि नक्सलवाद का खात्मा ही ‘डबल इंजन’ की सरकार का लक्ष्य है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, नारायणपुर-दंतेवाड़ा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षाबल के जवानों की नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में 28 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। जवानों को मिली यह बड़ी कामयाबी सराहनीय है। उनके हौसले और अदम्य साहस को नमन करता हूं।
‘प्रदेश से नक्सलवाद का खात्मा ही हमारा लक्ष्य’
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आगे कहा नक्सलवाद के खात्मे के लिए शुरू हुई हमारी लड़ाई अब अपने अंजाम तक पहुंचकर ही दम लेगी, इसके लिए हमारी डबल इंजन सरकार दृढ़ संकल्पित है। प्रदेश से नक्सलवाद का खात्मा ही हमारा लक्ष्य है। जानकारी के मुताबिक डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की संयुक्त टीम थाना ओरछा और बस्तर से गुरुवार को ऑपरेशन पर रवाना हुई थी और शुक्रवार दोपहर मुठभेड़ शुरू हुआ।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी


Download Android App
Download iOS App




