छत्तीसगढ़ : नक्सली मुठभेड में दो जवान शहीद, 3 घायल

Summary :

NULL

 कांकेर जिले में पखांजूर के परतापुर इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में बीएसएफ के 2 जवान शहीद हो गए हैं,जबकि 3 जवान घायल हैं। पखांजूर के एएसपी राजेन्द्र जायसवाल ने पुष्टि की है। अभी भी मुठभेड़ जारी है। जानकारी के मुताबिक नक्सलियों ने तलाशी अभियान पर निकले जवानों पर फायरिंग कर दी और गोली लगने से जवानों की मौत हो गई।

शहीद जवान BSF की 175वीं बटालियन के थे. हमले में घायल जवान को रायपुर लाने के लिए एमआई-17 हेलिकॉप्टर ने उड़ान भरी लेकिन खराब मौसम की वजह से हेलिकॉप्टर को बीच रास्ते से ही लौटना पड़ा। जख्मी जवान की हालत नाजुक बताई जा रही है।

घटना रविवार सुबह करीब 3.45 बजे की है जब गश्त पर निलले बीएसएफ के दस्ते पर नक्सलियों ने फायरिंग कर दी। यह इलाका प्रतापपुर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आता है। बताया जा रहा है शहीद के जवानों के पार्थिव शरीर को पंखाजूर स्थित BSF मुख्यालय ले जाया गया है, जहां उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी।

बड़ी संख्या में नक्सली मौजूद
महला इलाके में लगातार नक्सली गतिविधि से यहां काफी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी की खबर थी। जिसके चलते ही इलाके में सर्चिंग तेज की गई थी। इसी हफ्ते ही परतापुर महला इलाके में दो दिनों में 5 आईईडी बम बरामद किये गए थे।

Desk Team