छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तंज कसा है और कहा है कि छत्तीसगढ़िया कमजोर और डरने वाला नहीं है, क्योंकि वह स्वाभिमान से अपना चावल खाते हैं।
दरअसल, ED ने देश के अन्य हिस्सों के साथ छत्तीसगढ़ में दबिश दी है, इनमें भिलाई निवासी सुरेश घिंगानी भी हैं, जो बघेल के व्यय लेखक हैं। इसी पर बघेल ने X पर लिखा है, मुझे लगा था पहले चरण का एक्जिट पोल कुछ दिनों बाद पता चलेगा, लेकिन साहेब ने आज सुबह ही बता दिया, सुबह-सुबह ED को मेरे नामांकन के दौरान मेरे साथ उपस्थित एवं मेरी निर्वाचन प्रक्रिया में आधिकारिक व्यय लेखक की भूमिका निभा रहे सुरेश धिंगानी जी के यहां ED को भेज दिया है।
बघेल ने आगे लिखा, पाटन विधानसभा की जनता को डराने की कोशिश में वैसे ही विफलता मिलेगी, जैसी कल 20 सीटों पर मतदान में भाजपा को मिली है। छत्तीसगढ़ियों को कमजोर और कायर मत समझो साहेब, अपना चावल खाते हैं, वो भी पूरे स्वाभिमान से। बात हे अभिमान के, छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान के।


Download Android App
Download iOS App




