आईएनएक्स मीडिया मामले में गिरफ्तार पूर्व वित्त मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने अर्थव्यवस्था की स्थिति को लेकर बुधवार को चिंता जताई और सवाल किया कि क्या देश को निराशा के इस दौर से बाहर निकालने की कोई योजना सरकार के पास है। तिहाड़ जेल में बंद चिदंबरम की ओर से उनके परिवार ने उनके आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर यह टिप्पणी पोस्ट की।
उन्होंने कहा, ” सहयोग के लिए आप सभी लोगों का धन्यवाद। मैं कहना चाहता हूं कि मैं न्याय और अन्याय के बीच अंतर करने की गरीब लोगों की क्षमता से हैरान हो गया हूं। मुझे पिछले कुछ दिनों में उनसे मिलने और बात करने का मौका मिला।”

चिदंबरम ने कहा, “मुझे अर्थव्यवस्था की बहुत चिंता है। गरीब लोग सबसे बुरी तरह प्रभावित हैं। कम आय, कम नौकरियां, कम व्यापार और कम निवेश से गरीब एवं मध्यम वर्ग प्रभावित होता है।” उन्होंने सवाल किया, “इस मुश्किल और निराशा से देश को बाहर निकलने की सरकार के पास क्या क्या योजना है?”
किसी अधिकारी ने कुछ गलत नहीं किया, किसी की गिरफ्तारी नहीं हो : चिदंबरम

गौरतलब है कि चिदंबरम को सीबीआई ने आईएनएक्स मीडिया मामले में गिरफ्तार किया है। फिलहाल वह न्यायिक हिरासत में हैं और तिहाड़ जेल में बंद हैं।


Download Android App
Download iOS App



