नए iPhone 11 प्रो कैमरा डिज़ाइन पर मलाला ने किया मजेदार ट्वीट, यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं

Summary :

बीते मंगलवार को एप्पल कंपनी ने अपने तीन नए मॉडल को लॉन्च किया है। आईफोन 11, आईफोन 11 प्रो और आईफोन 11 मैक्स इन्हें लॉन्च कर दिया है।

बीते मंगलवार को एप्पल कंपनी ने अपने तीन नए मॉडल को लॉन्च किया है। आईफोन 11, आईफोन 11 प्रो और आईफोन 11 मैक्स इन्हें लॉन्च कर दिया है। एप्पल ने आईफोन 11 में दो कैमरे दिए हैं तो वहीं आईफोन 11 प्रो और आईफोन 11 मैक्स में तीन कैमरे दिए हैं। आईफोन 11 प्रो और आईफोन 11 मैक्स सोशल मीडिया पर छा गए हैं। 
दरअसल लोगों को इन दोनों फोन के पीछे तीन कैमरे बिल्कुल भी पसंद नहीं आए हैं जिनको लेकर सोशल मीडिया पर मीम्स बन गए हैं। इसी बीच नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई ने भी ट्वीट करते हुए आईफोन के इन दोनों फोनों का मजाक उड़ाया है। 
मलाला ने किया ट्वीट 
हाल ही में लॉन्च हुए आईफोन 11 प्रो और प्रो मैक्स के सिग्नेचर ट्रिपल कैमरा के कई मीम्स सोशल मीडिया पर बनने शुरु हो गए हैं। इसी बीच मलाला यूसुफजई ने ट्विटर पर एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, क्या यह सिर्फ एक संयोग है कि मैंने ये ड्रेस उसी दिन पहनी जिस दिन एप्पल ने अपना नाया आईफोन 11 लॉन्च किया। मलाला की ड्रेस नीले रंग की है जिसमें आईफोन 11 प्रो के तीन कैमरों की ही तरह डिजाइन बना हुआ है। 

पब्लिक ने दिया ऐसे रिक्‍शन 


1.

2.

3.

4.

5.

6.

मलाल के ट्वीट को सोशल मीडिया यूजर्स ने बेहद पंसद किया है। वहीं कुछ ने इस ट्वीट पर कमेंट करते हुए कहा है कि आईफोन 11 प्रो पर इस तरह के ट्वीट करके ट्रोल करने की कोशिश की जा रही है। जबकि कुछ यूजर्स ने कहा है कि मलाला की ड्रेस पर जो डिजाइन हैं वह प्रो 11 के कैमरों से ज्यादा अच्छे हैं। वहीं कुछ ने यह कहा कि यह नया आईफोन मांगने का नायाब तरीका है। 
नया आईफोन 11 प्रो और प्रो मैक्स सर्जिकल ग्रेड स्टेनलेस स्टील से बना हुआ है और पिछले आईफोन के कैमरों से इनके कैमरे ज्यादा बेहतर है। इन फोन के पीछे तीन कैमरे हैं-एक 12MP चौड़ा कैमरा, एक 12MP टेलीफोटो लेंस और दूसरा 12MP लेंस अल्ट्रा-वाइड फोटोग्राफी के लिए है। यह कैमरे फोटोग्राफर्स के लिए बहुत बेहतर हैं क्योंकि वे इसे कई तरीकों से इस्तेमाल कर सकते हैं। 

Desk Team