देश में कोविड-19 का कहर बरकरार है। महामारी से अब तक कई नेता लोग संक्रमित हो चुके है तो कई नेताओं की मौत हो गयी है। इस बीच मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा और इलेक्शन कमिश्नर राजीव कुमार कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए है। बात दें कि कुछ दिन पहले सुशील चंद्रा ने देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त के रूप में अपना पदभार संभाला था। मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,59,170 नए मामले सामने आने के बाद देश में अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,53,21,089 हो गई, जिनमें से 20 लाख से अधिक लोग उपचाराधीन हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार सुबह आठ बजे के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, 1,761 और लोगों की मौत होने के बाद कुल मृतक संख्या बढ़कर 1,80,530 हो गई।
देश में संक्रमण के मामलों में लगातार 41वें दिन वृद्धि हुई है और उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 20,31,977 हो गई है जो संक्रमण के कुल मामलों का 13.26 प्रतिशत है जबकि संक्रमित लोगों के स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर गिरकर 85.56 प्रतिशत रह गई है। आंकड़ों के मुताबिक, इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1,31,08,582 हो गई है और मृत्यु दर गिरकर 1.18 प्रतिशत हो गई है।


Download Android App
Download iOS App



