कोरोना : ICSE ने कैंसिल की 10वीं बोर्ड की परीक्षा, बाद में एग्जाम का विकल्प भी लिया वापस

Summary :

कोविड-19 महामारी की वजह से उत्पन्न स्थिति के मद्देनजर ‘‘द काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन्स’’ (सीआईएससीई) ने 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा को रद्द कर दिया और छात्रों के बाद में परीक्षा देने के विकल्प को भी वापस ले लिया।

कोविड-19 महामारी की वजह से उत्पन्न स्थिति के मद्देनजर ‘‘द काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन्स’’ (सीआईएससीई) ने 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा को रद्द कर दिया और छात्रों के बाद में परीक्षा देने के विकल्प को भी वापस ले लिया। बोर्ड के सचिव जेरी अराथून ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। पिछले हफ्ते, बोर्ड ने 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया था।
द काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन्स (सीआईएससीई) ने घोषणा की थी कि 10वीं कक्षा के छात्रों को बाद में परीक्षा देने या वैकल्पिक मानदंडों के आधार पर उनके मूल्यांकन करने का अवसर मिलेगा। सीआईएससीई के सचिव और मुख्य कार्यकारी अधिकारी अराथून ने कहा, “देश में कोविड-19 महामारी की वर्तमान स्थिति को देखते हुए, सीआईएससीई ने 10वीं कक्षा की परीक्षा को रद्द करने का फैसला किया है।”
उन्होंने कहा , “छात्रों के लिए पहले घोषित विकल्प वापस ले लिया गया है। हमारे छात्रों और शिक्षण संकाय की सुरक्षा और कल्याण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और हमारे लिए सबसे अधिक महत्त्वपूर्ण है।” उन्होंने कहा , “हम कक्षा 10 के परिणाम घोषित करने के लिए एक निष्पक्ष मानदंड तैयार करने के वास्ते प्रतिबद्ध हैं। परिणाम घोषित करने की तारीख बाद में तय की जाएगी।”

देश में कोरोना संक्रमण के 2 लाख 59 हजार नए मामलों की पुष्टि, पिछले 24 घंटे में 1761 लोगों की मौत

Desk Team