रायपुर : विकास यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह अपने रथ से अचानक ग्राम खालेमुरवेण्ड निवासी कृषक महिला श्रीमती तितरी बाई के घर पहुंच गए। जहां उन्होंने उनके खेत मे लगे सोलर पंप का अवलोकन किया। दरअसल मुख्यमंत्री के विकास यात्रा का काफिला केशकाल घाटी से उतर रहा था। तो घाटी के ठीक नीचे ग्राम खालेमुरवेण्ड से गुजरते वक्त मुख्यमंत्री की नजर सोलर पंप पर पड़ी तो,
उन्होंने रथ रोकने का इशारा किया और मुख्यमंत्री डॉ सिंह रथ से उतर कर श्रीमती तितरी बाई के घर पहुंच गए। कृषक महिला तितरी बाई मुख्यमंत्री को लेकर अपने खेत गई और पम्प चलाकर दिखाया। मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि योजनाओं से व्यक्ति के जीवन मे कैसे बदलाव आता है इसका तितरी बाई सबसे बड़ा उदाहरण है।
श्रीमती तितरी बाई ने मुख्यमंत्री को बताया कि उन्हें मुख्यमंत्री खाद्यान्न सुरक्षा योजना में एक रूपए किलो में चावल और नि:शुल्क नमक मिल रहा है और प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में उन्हें रसोई गैस कनेक्शन भी मिला है।
मुख्यमंत्री के अचानक इस तरह अचानक घर आ जाने से आश्चर्य चकित तितरी बाई ने डॉ. रमन सिंह को बताया कि उनके पति का चार साल पहले निधन हो गया है। उनके पास पांच एकड़ जमीन है जहां अब सौर सुजला सोलर पंप लगने से सिंचाई की बेहतरीन सुविधा उपलब्ध हो गई है और वे साग भाजी की फसल लेती है।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



