ट्रंप प्रशासन के अधिकारी ने शनिवार को कहा कि हिमालय से लेकर दक्षिण चीन सागर तक इंडो-पैसिफिक में चीन के बढ़ते आक्रामक व्यवहार को देखते हुए, यह पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है कि हम भारत जैसे सहयोगियों के साथ मिलकर काम करें। ‘क्वाड के विस्तार’ को लेकर ट्रंप प्रशासन ने कहा कि फिलहाल इसकी कोई योजना नहीं है।
अधिकारी ने कहा, ‘क्वाड शिखर सम्मेलन के बारे में, फिलहाल कोई योजना नहीं है, लेकिन भविष्य में कुछ भी हो सकता है।’ अमेरिकी का यह बयान ऐसे समय पर आया है जब अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो और अमेरिकी रक्षा मंत्री मार्क एस्पर अगले हफ्ते भारत के दौरे पर आने वाले हैं।
अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो अगले सप्ताह तीसरी बार भारत-अमेरिका टू प्लस टू वार्ता के लिए नई दिल्ली आएंगे। यह एक महीने से भी कम समय के अंदर उनकी दूसरी एशिया यात्रा है। भारत के अलावा वे मालदीव, श्रीलंका और इंडोनेशिया भी जाएंगे। आपको बतादें पहले भी ताइवान के नेशनल डे पर माइक पॉमपीओ ने भारत और चीन विवाद पर अपनी बात राखी थी और साथ ही भारत के साथ खड़े रहने की बात कही थी, अब भारत के लिए अमेरिका की तरफ से बयान चीन की मुश्किलें बढ़ा सकता है


Download Android App
Download iOS App




