भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी रविवार को हैदराबाद अपने मंत्रालय के एक कार्यक्रम में पहुंचे। यहां उन्होंने देशभर में सीएए-एनपीआर को लेकर चल रहे विरोध-प्रदर्शनों पर कहा कि यह संशोधित कानून वापस नहीं होगा और सरकार इस पर अडिग है।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए। उन्होंने कहा कि CAA संसद द्वारा पारित किया गया है और इसलिए इसे पूरे देश में लागू किया जाएगा। पश्चिम बंगाल भारत का हिस्सा है और इसलिए इसे यहां भी लागू किया जाएगा। सीएम ममता बनर्जी को इतिहास और संविधान पढ़ना चाहिए।
उन्होंने आगे कहा हम सीएए के मौजूदा रूप में कोई बदलाव नहीं करने जा रहे हैं। वे लोग जो ‘भयावह घटनाओं’ के साथ इसका विरोध कर रहे हैं, उन्हें यह समझने की जरूरत है कि इस पर कोई विचार नहीं होगा। उन्होंने कहा कि संसद द्वारा पारित कानून को सभी राज्यों में लागू करना पड़ेगा। इसको लेकर कोई किंतु-परंतु नहीं होगा।
जम्मू-कश्मीर समेत देश के सभी हिस्सों में यह कानून लागू होगा।नकवी ने कहा, मैं भारत के मुस्लिमों और प्रत्येक व्यक्ति को आश्वस्त करना चाहता हूं कि उनके सामाजिक, आर्थिक, धार्मिक और संवैधानिक अधिकार सुरक्षित हैं। उन्होंने आगे कहा कि भारत के मुस्लिम देश में ‘मजबूती’ के साथ रह रहे हैं न कि ‘मजबूरी’ से।


Download Android App
Download iOS App



