नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) ने रविवार को भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘‘स्वयंभू मसिहाओं’’ के ‘‘निर्लज्ज और घिनौने रवैये’’ की वजह से जम्मू के लोगों को अपमानित होना पड़ा और क्षेत्र की अनदेखी हुई। नेकां के प्रांतीय अध्यक्ष देवेंद्र सिंह राणा ने सीमावर्ती जिले राजौरी में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘जम्मू के लोगों से राज्य का वादा किया गया लेकिन उनकी स्थिति को कमतर कर कश्मीर और लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश में गैर महत्वपूर्ण तीसरे दर्जे का बना दिया गया।’’
उन्होंने आरोप लगाया कि जम्मू क्षेत्र विकास और प्रशासनिक निष्क्रियता का शिकार हैं जहां पर विभिन्न परियोजाएं और कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने में तेजी लाने की जरूरत है। राणा ने कहा, ‘‘क्षेत्र प्रशासन की प्राथमिकता में सबसे आखिर में है और इसकी पुष्टि सड़कों की खराब हालत, निष्क्रिय सेवाएं और जड़ हो गए प्रशासनिक ढांचे से होती है।’’


Download Android App
Download iOS App



