वायु प्रदूषण से निपटने के लिए स्वच्छ वायु कार्यक्रम को करेंगे मजबूत : राहुल

Summary :

राहुल गांधी ने कहा कि उनकी पार्टी की सरकार बनने पर वायु प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए ‘राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम’ को और मजबूत किया जाएगा।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी की सरकार बनने पर वायु प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए ‘राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम’ को और मजबूत किया जाएगा। उन्होंने फेसबुक पोस्ट में कहा, ”हम मानते हैं कि वायु प्रदूषण, राष्ट्रीय स्तर पर ‘सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल’ की तरह है। केंद्र में सरकार बनाने के बाद, प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिये हम ‘राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम’ को और भी मज़बूत करेंगे।”

rahul fb post

गौरतलब है कि कांग्रेस ने मंगलवार को जारी अपने चुनावी घोषणा पत्र में भी वायु प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए कारगर कदम उठाने और ‘राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम’ को मजबूत बनाने का वादा किया है।

घोषणा पत्र जारी कर बोले राहुल-गरीबों के लिए ‘न्याय’, किसानों के लिए अलग बजट होगा

Desk Team