CM Hemant Soren ने रमजान पर आयोजित की इफ्तार पार्टी, रोजेदारों ने मांगी खुशहाली

Summary :

रमजान पर सीएम सोरेन की इफ्तार पार्टी में भाईचारे का संदेश

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रमजान के मौके पर कांके रोड स्थित अपने आवासीय परिसर में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। इस मौके पर वहां उपस्थित लोगों ने राज्य की उन्नति, सुख-समृद्धि, विकास और अमन-चैन के साथ-साथ प्रेम-भाईचारा, खुशहाली, बरकत और रहमत की दुआ की। वहीं, सीएम सोरेन ने सभी रोजेदारों को रमजान की मुबारकबाद दी।

इफ्तार पार्टी में रोजेदारों के अलावा विभिन्न समुदायों के लोग भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री सोरेन ने इफ्तार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, “आज मुख्यमंत्री आवास में आयोजित दावत-ए-इफ्तार कार्यक्रम में शामिल हुआ। रमजान का यह पाक महीना सभी के जीवन में खुशियां लाए, सभी स्वस्थ रहें, यही दुआ करता हूं। सभी रोजेदारों को रमजान की दिली मुबारकबाद।”

Jharkhand में विधायकों-सांसदों को खरीदने और पार्टी तोड़ने के लिए घूम रहे हैं केंद्रीय मंत्री: Hemant Soren

इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो, मंत्री दीपक बिरुआ, मंत्री चमरा लिंडा, संजय प्रसाद यादव, रामदास सोरेन, इरफान अंसारी, हफीजुल हसन अंसारी, दीपिका पांडेय सिंह, सुदिव्य कुमार, कल्पना सोरेन, लुईस मरांडी, उमाकांत रजक सहित कई विधायक, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक और वरीय पदाधिकारी भी शामिल हुए।

मालूम हो कि हेमंत सोरेन इस तरह का आयोजन प्रत्येक वर्ष रमजान के महीने में करते हैं। झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री और कांग्रेस नेता इरफान अंसारी ने मुख्यमंत्री की मेजबानी में दावत-ए-इफ्तार की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के समय से चली आ रही परंपरा को आगे बढ़ाया है।

अंसारी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि हेमंत सरकार समाज को जोड़ने का काम कर रही है, जिसका जीवंत उदाहरण इस इफ्तार पार्टी में देखने को मिला, जहां सभी धर्मों और समुदायों के लोग एक साथ मिलकर भाईचारे का संदेश दे रहे थे।

अंसारी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पर तंज कसते हुए कहा कि वह भी पहले दावत-ए-इफ्तार का आयोजन करते थे, समाज को जोड़ने का काम करते थे और भाईचारे की मिसाल पेश करते थे, लेकिन अब उनका रंग बदल गया है।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.