Scan QR to download app Download Android App Scan QR to download app Download iOS App

CM केजरीवाल ने किया समन का विरोध, क्या होगा ED का अगला एक्शन ?

Summary :

HIGHLIGHTS: आज 11 बजे CM केजरीवाल को होना था ED के सामने पेश CM केजरीवाल नहीं पहुंचे ED दफ्तर CM केजरीवाल हुए मध्यप्रदेश के लिए रवाना कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाएगी ED आज का दिन CM केजरीवाल के लिए काफी बड़ा दिन था क्योंकि आज ही के दिन वो ED के उन सभी सवालों का जवाब देते जिसको लेकर सालों से विरोध हो रहा है।जी हाँ हम बात कर रहे ED के समन की। आज CM केजरीवाल को ED के सामने सुबह 11 बजे पेश होना था लेकिन वो ED के दफ्तर जाने के बजाये, मध्यप्रदेश की ओर प्रचार करने के…

HIGHLIGHTS:

  • आज 11 बजे CM केजरीवाल को होना था ED के सामने पेश
  • CM केजरीवाल नहीं पहुंचे ED दफ्तर
  • CM केजरीवाल हुए मध्यप्रदेश के लिए रवाना
  • कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाएगी ED

आज का दिन CM केजरीवाल के लिए काफी बड़ा दिन था क्योंकि आज ही के दिन वो ED के उन सभी सवालों का जवाब देते जिसको लेकर सालों से विरोध हो रहा है।जी हाँ हम बात कर रहे ED के समन की। आज CM केजरीवाल को ED के सामने सुबह 11 बजे पेश होना था लेकिन वो ED के दफ्तर जाने के बजाये, मध्यप्रदेश की ओर प्रचार करने के लिए रवाना हो गए। इतना ही CM केजरीवाल ने ED के नोटिस का जवाब भी दिया जहां उन्होंने कहा की आम आदमी पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक और प्रचारक होने के नाते मुझे इस वक़्त चुनाव प्रचार के लिए मध्यप्रदेश की यात्रा करनी पड़ रही है। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने ED को एक पात्र भी लिखा जिसमें उन्होंने ED से नोटिस वापस लेने की मांग की और ये भी दावा किया कि यह गैरकानूनी एवं राजनीति से प्रेरित की गयी है।

ED लेगी ये एक्शन

ED के समन पर आपत्ति जताने के बाद CM केजरीवाल सीधे मध्यप्रदेश की ओर रवाना हो गए। लेकिन फिर भी उनके लिखे गए पत्र के जवाब में ED ने उन्हें दोबारा नोटिस जारी की। अब तक ED करीबन 3 नोटिस जारी कर चुकी है केजरीवाल के खिलाफ। ED का कहना है की अगर ये नोटिस 3 से 4 होता है तो वो कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाएगी। और कोर्ट से इस मुद्दे पर अप्रूवल लेकर सख्त कदम उठाएगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

SHARE.

Desk Team

google-partner