छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस मुलाकात की तस्वीर भी शेयर की है। सीएम विष्णुदेव साय ने बताया कि बैठक में राज्य के विकास, सुरक्षा एवं अन्य प्रमुख मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान सीएम विष्णुदेव साय ने गृह मंत्री अमित शाह को नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में चलाए जा रहे अभियानों और सुरक्षा बलों की कार्रवाई की प्रगति की जानकारी दी।
सीएम विष्णुदेव साय ने गृहमंत्री अमित शाह से की मुलाकात
विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”आज नई दिल्ली स्थित नार्थ ब्लॉक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी से मुलाकात की और प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर आयोजित बैठक में छत्तीसगढ़ के विकास, सुरक्षा एवं अन्य प्रमुख मुद्दों पर चर्चा हुई। गृह मंत्री जी को नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में चलाए जा रहे अभियानों और सुरक्षा बलों की कार्रवाई की प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने इन प्रयासों की सराहना की और केंद्र की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।”
आज नई दिल्ली स्थित नार्थ ब्लॉक में माननीय केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी से मुलाकात की और प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
इस अवसर पर आयोजित बैठक में छत्तीसगढ़ के विकास, सुरक्षा एवं अन्य प्रमुख मुद्दों पर चर्चा हुई।
आदरणीय गृह मंत्री जी को नक्सल प्रभावित… pic.twitter.com/Cdq2Opg8Fd
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) November 20, 2024
मुख्यमंत्री ने बताया कि सड़क निर्माण, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में राज्य सरकार ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं, जिससे इन इलाकों में सकारात्मक परिवर्तन हो रहा है। गृह मंत्री अमित शाह ने इन प्रयासों की सराहना की और केंद्र की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक में नक्सल उन्मूलन की रणनीतियों पर भी चर्चा हुई।
सुरक्षा के मोर्चे पर हमारी सरकार ने एंटी-नक्सल ऑपरेशन में बड़ी सफलता हासिल की – विष्णुदेव साय
सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ मजबूती के साथ लड़ाई लड़ी जा रही है। सुरक्षा के मोर्चे पर हमारी सरकार ने एंटी-नक्सल ऑपरेशन में बड़ी सफलता हासिल की है। पिछले 11 महीने में लगभग 200 नक्सली मारे गए हैं, वहीं 742 नक्सलियों ने आत्म समर्पण किया है। प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री के नेतृत्व में मार्च 2026 तक नक्सलवाद के खात्मे के संकल्प की दिशा में हमारी सरकार कदम बढ़ा रही है।
उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार राज्य में सुरक्षा और विकास के लिए प्रतिबद्ध है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ सरकार को नक्सलवाद के खिलाफ हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।


Download Android App
Download iOS App



