उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने वाराणसी दौरे के दूसरे दिन सोमवार की सुबह काशी विश्वनाथ धाम और काल भैरव पहुंचकर दर्शन-पूजन किया और प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना की।
काशी विश्वनाथ मंदिर में CM Yogi ने किए दर्शन
CM Yogi ने लोक कल्याण की कामना
CM सोमवार सुबह काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे
एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने सोमवार की सुबह श्री काशी विश्वनाथ मंदिर और काल भैरव मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने बाबा विश्वनाथ का विधि विधान से दर्शन-पूजन और जलाभिषेक किया।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो दिवसीय दौरे के क्रम में योगी काशी में हैं।
दर्शन-पूजन कर प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और राज्यमंत्री रवींद्र जायसवाल के साथ मुख्यमंत्री सोमवार सुबह श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने बाबा का दर्शन-पूजन कर प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना की।इसके बाद मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री मोदी के साथ उमरहा में दुनिया के सबसे बड़े ध्यान केंद्र ‘स्वर्वेद महामंदिर’ के लोकार्पण में मौजूद रहे।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App





