सहारनपुर में ऑटो और पिकअप की टक्कर में 2 लोगों की मौत, 6 की हालत गंभीर

Summary :

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के नागल थाना इलाके में गुरुवार को महिन्द्रा पिकअप वैन और विपरीत दिशा से आ रहे ऑटो की टक्कर हो गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गये। HIGHLIGHTS सहारनपुर में ऑटो और पिकअप की टक्कर 2 लोगों की मौत 6 की हालत गंभीर नागल-टपरी रोड पर हुआ हादसा आरोपी पिकअप ड्राइवर मौके से फरार हादसा नागल थाना क्षेत्र के नागल-टपरी रोड पर हुआ। देहात पुलिस अधीक्षक सागर जैन ने बताया कि सभी घायलों को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने नीटू (32) और मोहित (22)…

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के नागल थाना इलाके में गुरुवार को महिन्द्रा पिकअप वैन और विपरीत दिशा से आ रहे ऑटो की टक्कर हो गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गये।

HIGHLIGHTS

  • सहारनपुर में ऑटो और पिकअप की टक्कर
  • 2 लोगों की मौत 6 की हालत गंभीर
  • नागल-टपरी रोड पर हुआ हादसा

आरोपी पिकअप ड्राइवर मौके से फरार

हादसा नागल थाना क्षेत्र के नागल-टपरी रोड पर हुआ। देहात पुलिस अधीक्षक सागर जैन ने बताया कि सभी घायलों को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने नीटू (32) और मोहित (22) को मृत घोषित कर दिया। जबकि, घायल अरविंद (20), अरुण(35), संजय(30), पुनीत(22) , गोविंद(15) और मोहित (18) का इलाज चल रहा है। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। एएसपी ने कहा कि पुलिस ने पिकअप वैन और ऑटो को कब्जे मे लिया है। आरोपी पिकअप ड्राइवर मौके से फरार हो गया है। ड्राइवर की तलाश की जा रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team